7th Pay Commission: सरकार ने किया तारीख का ऐलान! इस दिन मोदी सरकार बढ़ाएगी DA, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी

सरकार नवरात्रि के शुभ अवसर पर DA बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से डीए में बढ़ोतरी को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है

अपडेटेड Sep 12, 2022 पर 12:49 AM
इससे पहले मार्च 2022 में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के डीए में 3% का इजाफा किया था

7th Pay Commission Latest News: महंगाई भत्ता (Dearness Allowance- DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief- DR) बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप सैलरी बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं तो आपको जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दशहरे से पहले मोदी सरकार अपने कर्मचारियों को गिफ्ट दे देगी। सरकार नवरात्रि के शुभ अवसर पर डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से डीए में बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें- कच्चे तेल के दाम 7 महीने के निचले स्तर पर, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 28 सितंबर को होने वाली आगामी कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता (DA Hike) बढ़ाने का ऐलान किया जा सकता है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार हर 6 महीने पर अपने कर्मचारियों के डीए में बदलाव करती है।

मार्च 2022 में 3% हुआ था इजाफा

इससे पहले मार्च 2022 में केंद्र ने अपने कर्मचारियों के डीए में तीन फीसदी का इजाफा किया था। इसके बाद से केंद्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है। खबरों की मानें तो सरकार इस बार चार फीसदी तक डीए में इजाफा कर सकती है, जिसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

बढ़ा हुआ डीए एक जुलाई से लागू होगा तो कर्मचारियों को दो महीने का बकाया पैसा एरियर के तौर पर मिलेगा। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के मुताबिक, डीए में इजाफा होने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों के पे स्केल के हिसाब से सैलरी में इजाफा किया जाएगा।

उदाहरण के तौर पर अगर आपका बेसिक पे 18,000 रुपये है तो आपकी सैलरी में 6,840 रुपये सालाना का इजाफा होगा। मोदी सरकार के इस फैसले का असर 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को होगा। कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ सितंबर की सैलरी में मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।