7th Pay Commission latest update: केंद्र सरकार के कर्मचारी जो लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग कर रहे हैं और काफी लंबे समय से सरकार पर दबाव बनाए हुए हैं। उन्हें जल्द ही इससे जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में आ रहा है सरकार जल्द ही फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर अपनी मंजूरी दे सकती है। सरकार ने अभी हाल में ही डीए 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी किया है, जिसके बाद से न्यूनतम बेसिक पे (Minimum Basic Pay) बढ़ने की उम्मीदें ज्यादा बढ़ गई है। केंद्र सरकार के कर्मचारी यूनियम लंबे समय से न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये करने और फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं।
