TCS Q4 Results: आईटी कंपनी TCS के नतीजों के साथ ही मार्च तिमाही के रिजल्ट सीजन की शुरुआत हो गई है। चौथी तिमाही में TCS का प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 15.8% बढ़कर 50,591 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी की आमदनी 43,705 करोड़ रुपए था।
वहीं इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 9,926 करोड़ रुपए रहा। यह एक्सपर्ट्स की राय के मुताबिक ही रहा। बाजार के जानकार अनुमान लगा रहे थे कि TCS का प्रॉफिट 10,000 करोड़ रुपए के आसपास रह सकता है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 9,246 करोड़ रुपए था।
ब्लूमबर्ग के सर्वे में यह अनुमान जताया गया था कि TCS की आमदनी मार्च तिमाही में 50,249 करोड़ रुपए रह सकती है। जबकि प्रॉफिट 10,077 करोड़ रुपए रहने की उम्मीद की गई थी।
करेंसी के लिहाज से देखें तो मार्च तिमाही में कंपनी की आमदनी 14% बढ़ी है। वहीं डॉलर में कंपनी की इनकम साल-दर-साल आधार पर 12% बढ़कर 669.6 करोड़ डॉलर रही।
TCS के बोर्ड ने 22 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने का फैसला किया है।
कंपनी के नतीजे बाजार बंद होने के बाद आए हैं। सोमवार को TCS के शेयर 0.36% चढ़कर 3,699 रुपए पर बंद हुए हैं। 2022 में अब तक कंपनी के शेयर 3% गिर चुके हैं। जबकि इस दौरान निफ्टी IT इंडेक्स में करीब 10% की गिरावट आई है।
कर्मचारियों की बंपर हायरिंग
मार्च 2022 तिमाही में TCS ने किसी तिमाही में सबसे ज्यादा हायरिंग की है। चौथी तिमाही में TCS ने 35,209 कर्मचारियों को जॉब दिया। किसी एक तिमाही हुई यह सबसे ज्यादा हायरिंग हैं। कंपनी में कर्मचारियों की कुल संख्या 5,92,195 है। वहीं इस साल कंपनी ने 103,546 लोगों की हायरिंग की है।