7th Pay Commission: 18 महीने के बकाए DA एरियर पर बड़ा अपडेट, दिसंबर में कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है फैसला

केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने 18 महीने के DA एरियर पर अपडेट दिया है

अपडेटेड Nov 18, 2021 पर 4:04 PM
modiPMFB

7th Pay Commission latest update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने 18 महीने के DA एरियर पर अपडेट दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिसंबर महीने में 18 महीने के DA एरियर पर मोदी सरकार फैसला कर सकती है। अभी तक 18 महीने के अटके एरियर पर कोई भी फैसला नहीं किया गया था। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने दिसंबर में नए साल से पहले DA arear पर फैसला हो सकता है।

सरकार के आगे रखी है मांग

नेशनल काउंसिल ऑफ JCM के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक काउंसिल ने सरकार के आगे डिमांड रखी है की अटके हुए 18 महीने की डीए एरियर का सेटलमेंट किया जाए। ऐसी उम्मीद है कि अगले महीने होने वाली कैबिनेट मीटिंग में इस पर जल्द फैसला हो सकता है।


पेंशनर्स ने लिखी PM मोदी को चिट्ठी

भारतीय पेंशनर्स मंच (BMS) ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) के एरियर का बकाया देने के लिए PM मोदी से अपील की है। मंच ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखकर इस मामले में मदद करने के लिए कहा है। वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) की वजह से मई 2020 में DA बढ़ोतरी को 30 जून 2021 तक के लिए रोक दिया था। 1 जुलाई 2021 से इसे फिर से बहाल करने के लिए कहा गया है।

डेढ़ साल से अटका एरियर

ऑफिस मेमोरेंडम के वित्त मंत्रालय के तहत व्यय विभाग ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिये जाने वाले डीए मूल वेतन के मौजूदा 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया जाएगा। पिछले साल अप्रैल में, वित्त मंत्रालय ने COVID-19 महामारी के कारण 30 जून 2021 तक महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि पर रोक लगा दी थी। 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक DA की दर 17 फीसदी थी।

साल में दूसरी बार बढ़ाया DA

केंद्र सरकार ने इस साल जुलाई में डीए की दर 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दी थी। अब इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ डीए की दर 31 फीसदी कर दी है। सरकार ने दूसरी बार DA बढ़ाया है। सरकार ने महंगाई भत्ते को 3 फीसदी बढ़ाकर 28 से 31 फीसदी कर दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।