7th Pay Commission: नए साल में कर्मचारियों की इतनी बढ़ेगी सैलरी, वेतन के साथ मोदी सरकार बढ़ाएगी ये भत्ते

केंद्रीय सरकार कर्मचारीयों का महंगाई भत्ते के साथ बढ़ सकते हैं ये भत्ते और मिलेगा प्रमोशन

अपडेटेड Dec 08, 2021 पर 8:58 PM
7th Pay Commission: नए साल में कर्मचारियों की इतनी बढ़ेगी सैलरी, वेतन के साथ मोदी सरकार बढ़ाएगी ये भत्ते

7th Pay Commission Latest Updates: मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए नए साल पर कई घोषणाएं कर सकती है। केंद्रीय सरकार कर्मचारीयों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ाने के साथ हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance - HRA) बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बंपर उछाल आ जाएगा। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोदी सरकार जनवरी महीने में इसकी घोषणा कर सकती है।

बढ़ सकता है DA

महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा अभी यह नहीं मालूम लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो सकता है। इसके अतिरिक्त बजट 2022 में भी फिटमेंट फैक्टर पर भी फैसला हो सकता है। इस पर कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर इसे बजट के खर्च में शामिल कर लिया जाएगा।


कर्मचारियों को मिलेगी प्रमोशन

साथ ही दिसंबर 2021 के आखिर में केंद्र सरकार के कुछ विभागों में कर्मचारियों प्रमोशन भी दिया जाता है।

कर्मचारियों का  बढ़ेगा HRA

मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक जनवरी 2021 से कर्मचारियों को बढ़ा HRA मिल सकात है। एचआरए मिलते ही कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) और नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवेमेन (NFIR) ने 1 जनवरी 2021 से HRA लागू करने की मांग की है। इसके बाद ये सभी केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन पर लागू हो सकता है।

शहर के हिसाब से मिलता है HRA

हाउस रेंट अलाउंस (HRA) की कैटेगरी X, Y और Z क्लास शहरों के हिसाब से है। यानी जो कर्मचारी X कैटेगरी में आते हैं उन्हें अब 5400 रुपए महीने से ज्‍यादा HRA मिलेगा। इसके बाद Y Class वाले को 3600 रुपए महीना और फिर Z Class वाले को 1800 रुपए महीना HRA मिलेगा। X कैटेगरी में 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर आते हैं। इन शहरों में जो केंद्रीय कर्मचारी हैं उन्‍हें 27 परसेंट HRA मिलेगा। Y कैटेगरी के शहरों में 18 परसेंट होगा और Z कैटेगरी में 9 परसेंट होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।