Get App

7th Pay Commission: क्या मोदी सरकार एक बार और बढ़ाएगी सरकारी कर्मचारियों का वेतन? नये साल में मिलेगा तोहफा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2021 पर 11:58 AM
7th Pay Commission: क्या मोदी सरकार एक बार और बढ़ाएगी सरकारी कर्मचारियों का वेतन? नये साल में मिलेगा तोहफा
modiPM

7th Pay Commission: केंद्र की मोदी सरकार एक बार फिर सरकारी कर्चमारियों को तोहफा दे सकती है। दिवाली से पहले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) में बढ़ोतरी कर 31 फीसदी कर दिया था। अब एक और भत्ता हाउस रेंट अलॉउंस (HRA) सरकार बढ़ा सकती है। मोदी सरकार HRA बढ़ाने को लेकर जल्द ऐलान कर सकती है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये बढ़ोतरी अगले साल 2022 की जनवरी से लागू हो सकता है।

मोदी सरकार को भेजा प्रस्ताव

दरअसल यह बढ़ोतरी हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में की जाएगी जिससे सैलरी में बंपर इजाफा होगा। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में 11.56 लाख से अधिक कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (HRA) को लागू करने की मांग पर विचार करना शुरू कर दिया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड के पास भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद जनवरी 2021 से कर्मचारियों को HRA मिल जाएगा। एचआरए मिलते ही इन कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) और नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवेमेन (NFIR) ने 1 जनवरी 2021 से HRA लागू करने की मांग की है।

शहर के हिसाब से मिलता है HRA

सब समाचार

+ और भी पढ़ें