7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार नए साल में एक और खुशखबरी दे सकती है। मोदी सरकार अब एक और भत्ता हाउस रेंट अलॉउंस (HRA) केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ा सकती है। सरकार HRA बढ़ाने को लेकर जल्द ऐलान भी कर सकती है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये बढ़ोतरी अगले साल 2022 की जनवरी से लागू हो सकता है। दिवाली से पहले कर्मचारियों का महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में बढ़ोतरी कर 31 फीसदी कर दिया था।
