7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) और पेंशनर्स (Pensioners) को मोदी सरकार होली से पहले अच्छी खबर दे सकती है। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 3 फीसदी का इजाफा हो सकता है। 16 मार्च को कैबिनेट की बैठक होनी है जिसके बाद डीए बढ़ाने की घोषणा हो सकती है। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को 34 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) मिलेगा। अभी ये दर 31 फीसदी है। मोदी सरकार के इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और 65 लाख से अधिक पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।
