Get App

7th Pay Commission: सरकार फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी देने की तैयारी में, जानिए आपकी सैलरी कितनी बढ़ोत्तरी हो सकती है

केंद्रीय कर्मचारियों की इस डिमांड पर सरकार काफी समय से विचार कर रही थी लेकिन चुनावों के कारण आचार संहिता लागू है जिसके कारण देरी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 27, 2022 पर 1:52 PM
7th Pay Commission: सरकार फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी देने की तैयारी में, जानिए आपकी सैलरी कितनी बढ़ोत्तरी हो सकती है
7th Pay Commission: होली तक सरकार दे सकती है बंपर फायदा

7th Pay Commission latest Big news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी करने की घोषणा कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह कन्फर्म हो गया है कि सरकार फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी देगी और सरकार का ध्यान फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर न्यूनतम बेसिक सैलरी को 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये करने की है। केंद्र सरकार (Central Government Employees) के कर्मचारी संघ लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं। ताकि, न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये हो जाए।

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कर्मचारी यूनियन का कहना है कि सरकार कर्मचारियों की मांग को नजरअंदाज नहीं कर रही है। कैबिनेट सचिव (Cabinet secretary) और कर्मचारियों यूनियन की मुलाकात पहले ही हो चुकी है। इस मुलाकात में एसोसिएशन को आश्वासन दिया गया कि फिटमेंट फैक्टर की तरफ सरकार ध्यान दे रही है।

अगले महीने आ सकता है फैसला

रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों की इस डिमांड पर सरकार काफी समय से विचार कर रही है। हालांकि, चुनावों के कारण आचार संहिता लागू है जिसके कारण देरी हो रही है। ऐसी उम्मीद है कि होली के तोहफे के तौर पर कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें