Get App

7th Pay Commission: कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर होगी 26,000 रुपये, फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट

7th Pay Commission latest update: केंद्र सरकार के कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2022 पर 6:56 PM
7th Pay Commission: कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर होगी 26,000 रुपये, फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट
सरकारी कर्मचारियों का वेतन बढ़कर 18000 से 26000 रुपये हो सकता है।

7th Pay Commission latest update: केंद्र सरकार के कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उन्हें जल्द ही इससे जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में आ रहा है सरकार जल्द ही फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मंजूरी दे सकती है। सरकारी कर्मचारी यूनियन लंबे समय से न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये करने और फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं।

सरकार बढ़ाएगी फिटमेंट फैक्टर

यदि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में इजाफे की घोषणा करती है, तो उनके वेतन में बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत के आधार पर फिटमेंट फैक्टर के तहत वेतन मिल रहा है, जिसे बढ़ाकर 3.68 प्रतिशत किया जाता है, तो कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में 8,000 रुपये बढ़ेगा। इसका मतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा। अभी न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये है, जिसे बढ़ाकर 26000 रुपये किया जाना है।

इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें