आखिरी घंटे में ऊपरी स्तर से आज बाजार गिर गया। बैंकिंग शेयरों में ऊपरी स्तर से बिकवाली आई। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार छठे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि आज मिड और स्मॉल कैप में कुछ खरीदारी रही। लेकिन बैकिंग शेयरों में ऊपरी स्तर से बिकवाली आई सेंसेक्स-निफ्टी लगातार छठे दिन गिरावट पर बंद हुए हैं। आज मिडकैप, स्मॉल कैप शेयरों में खरीदारी रही। ऑटो, FMCG और फार्मा शेयरों में भी बढ़त दिखी। लेकिन मेटल, एनर्जी, बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही।
कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Kotak Securities के अमोल अठावले का कहना है कि आज दूसरे एशियाई देशों में तेजी के बावजूद भारतीय बाजार में गिरावट आई। महंगाई बढ़ने और निकट भविष्य में दरों में और बढ़ोतरी का डर बाजार पर हावी रहा। ऐसे लग रहा कि ट्रेडर हर उछाल पर बिकवाली कर रहे हैं, क्योंकि बाजार को निगेटिव खबरों से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है।
वीकली चार्ट पर तेज प्राइस करेक्शन के बाद निफ्टी ने लंबे समय के बाद एक बियरिश कैंडल बनाया है। निफ्टी आज 16,000 के नीचे बंद हुआ है। जो अपने में काफी निगेटिव है।
ट्रेडर्स के लिए अब 15,900 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी इसके नीचे जाता है तो फिर ये गिरावट 15,650 तक जा सकती है। हालांकि बुल्स के लिए 15,900 ट्रेंड रिवर्सल लेवल नजर आ रहा है। अगर निफ्टी इसके ऊपर जाता है तो फिर इसमें 16,100-16,300 का स्तर देखने को मिल सकता है।
Religare Broking के अजीत मिश्रा का कहना है कि भारतीय बाजार पर ग्लोबल फैक्टर दबाव बना रहे हैं। घरेलू फैक्टर भी उत्साहजनक नहीं दिख रहे हैं। बाजार में आया बिकवाली का नया दबाव स्थितियां और बिगाड़ रहा है। बाजार पर हमारा व्यू निगेटिव है। ऐसे में उछाल पर बिकवाली की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।