Aadhaar Card: क्या आपके आधार कार्ड का गलत हो रहा है इस्तेमाल, जानिए कैसे करें पता

AADHAAR Card History: आज कल कौन कब फ्रॉड का शिकार हो जाए कुछ पता नहीं चलता है। कई जगह आधार कार्ड का इस्तेमाल होने की वजह से इसका रिकॉर्ड रख पाना मुश्किल होता है। लिहाजा इसकी हिट्री समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। ताकि आपको पता चल सके कि कहां-कहां आधार कार्ड इस्तेमाल हो रहा है

अपडेटेड May 26, 2022 पर 5:45 PM
AADHAAR Card की हिस्ट्री चेक करना बहुत जरूरी है। ताकि आप अपने आपको फ्रॉड से बचा सकें (फाइल तस्वीर)

AADHAAR Card History: पिछले कुछ दिनों से आधार कार्ड (AADHAAR Card) के जरिए फ्रॉड में इजाफा हुआ है। आज कल आधार कार्ड का उपयोग बहुत तेजी से बढ़ा है। हर एक शख्स को पता है कि अगर उसे किसी सरकारी काम को कराना है या वित्तीय कामों के लिए जाना है तो आधार की जरूरत पड़ने ही वाली है। इसी के चलते दूसरे के आधार को यूज कराने के मामलों में भी इजाफा देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे में मामले सामने आए हैं जहां साइबर अपराध करने वालों ने लोगों के आधार कार्ड डेटा को चोरी करके लोन या किसी फ्रॉड गतिविधि में इस्तेमाल किया है।

ऐसे में समय-समय पर आधार कार्ड की हिस्ट्री (Aadhaar Card History) को चेक करते रहना बहुत जरूरी है। हिस्ट्री चेक करने से आपको यह पता चलता रहता है कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा है।

UIDAI ने दे रखी है सुविधा


आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने ने सुविधा दे रखी है कि आप अपने आधार की जांच समय समय पर कर सकते हैं। UIDAI ने इस मामले पर ट्वीट करके जानकारी दी है। अपने ट्वीट में UIDAI ने बताया है कि कोई भी पिछले 6 महीने की हिस्ट्री और 50 बार तक आधार के इस्तेमाल की हिस्ट्री को चेक कर सकते हैं। इस हिस्ट्री में लोगों को आधार कार्ड कब इस्तेमाल किया गया है इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी। लिहाजा आप घर बैठे अपनी आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक कर सकते हैं और फ्रॉड से बचा सकते हैं।

Aadhar Card: आधार कार्ड ऑनलाइन कैसे करें डाउनलोड? UIDAI ने बताया सबसे आसान तरीका

जानिए कैसे चेक करें आधार हिस्ट्री

आधार हिस्ट्री जांचने के लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर ही My Aadhaar का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री पर क्लिक करना होगा। इसके बाद 12 अंक का आधार नंबर दर्ज करना है। फिर आप कैप्चा भी भरें। इसके बाद ओटीपी ऑथेंटिकेशन ऑप्शन पर क्लिक करें और इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको OTP मिलेगा। फिर OTP दर्ज करते ही आपके सामने एक नई टैब खुलेगी। कहां-कहां आपका आधार कार्ड इस्तेमाल हुआ है। इसकी पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। अगर आप इसको डाउनलोड करना चाहते हैं तो वो भी करके अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप पर सेव रख सकते हैं और चाहें तो इसका प्रिंट ले सकते हैं। इससे प फ्रॉड से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।