Aadhaar Card में पसंद नहीं आ रही है फोटो, जानें कैसे कर सकते हैं इसे चेंज

आधार कार्ड पर अपनी फोटो को बदलने के लिए आपको अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा। आधार कार्ड (Aadhaar Card) धारकों की सबसे बड़ी शिकायत ये होती है कि उनके आधार कार्ड पर उनकी फोटो अच्छी नहीं है। मतलब ये है कि हमारे आधार कार्ड पर जो हमारी फोटो छपी होती है वो हमें बिलकुल भी अच्छी नहीं लगती है। मौजूदा वक्त में आधार कार्ड सबसे ज्यादा अहम और जरूरी दस्तावेजों में से एक है

अपडेटेड Apr 24, 2023 पर 4:43 PM
Story continues below Advertisement
Aadhaar Card धारकों की सबसे बड़ी शिकायत ये होती है कि उनके आधार कार्ड पर उनकी फोटो अच्छी नहीं है

आधार कार्ड (Aadhaar Card) धारकों की सबसे बड़ी शिकायत ये होती है कि उनके आधार कार्ड पर उनकी फोटो अच्छी नहीं है। मतलब ये है कि हमारे आधार कार्ड पर जो हमारी फोटो छपी होती है वो हमें बिलकुल भी अच्छी नहीं लगती है। मौजूदा वक्त में आधार कार्ड सबसे ज्यादा अहम और जरूरी दस्तावेजों में से एक है। हमारे आधार कार्ड पर कई सारी डिटेल्स जैसे कि हमारा नाम, पता, डेट ऑफ बर्थ और फोटो छपी होती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि वो तस्वीर साफ नहीं होती है या फिर हमें पसंद नहीं आ रही होती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो आधार कार्ड पर अपनी फोटो को अपडेट भी करा सकते हैं। आइये जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस।

आधार कार्ड में अपनी फोटो कैसे बदलें?

आधार कार्ड (Aadhaar Card) पर अपनी फोटो को बदलने के लिए आपको अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा। आप appointments.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाने से पहले अपने सारे नजदीकी नामांकन केंद्र की जांच कर सकते हैं। इसके बाद आपको इसके लिए एक फॉर्म भरना होगा और इसे आधार नामांकन केंद्र पर जमा करना होगा। इसके बाद आधार सेंटर पर मौजूद ऑपरेटर आपका फोटोग्राफ लेगा। इसके बाद आपको अपडेट रिक्वेस्ट नंबर वाली पावती पर्ची जनरेट किया जाएगा। अपडेट होने के बाद आप यूआईडीआई की ऑफीशियल वेबसाइट uidai.gov.in से आधार कार्ड की एक डिजिटल कॉपी (ई-आधार) डाउनलोड कर सकते हैं।t

Aadhaar Card पर सिग्नेचर है काफी जरूरी, जानें ई-साइन करने का पूरा प्रोसेस


आधार कार्ड है बेहद जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड (Aadhaar Card) मौजूदा वक्त में सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। लगभग हर एक सरकारी काम के लिए आधार कार्ड उपयोग में लाया जाता है। हर एक सरकारी योजनाओं को हासिल करने के लिए आधार कार्ड उपलब्ध कराना पड़ता है। इसके अलावा लगभग हर एक बैंकिंग काम के लिए भी आधार कार्ड उपलब्ध कराना होता है। साथ ही आधार कार्ड का इस्तेमाल कई बार पहचान प्रमाण पत्र के तौर पर भी किया जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।