आधार यूजर्स UIDAI की वेबसाइट से कर सकते हैं अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई, जानें क्या है इसका पूरा प्रोसेस

आधार यूजर्स के मन में इस बात की टेंशन रहती थी कि उनका ओटीपी उनके मोबाइल नंबर पर नहीं आ रहा है। अब इस सुविधा के साथ यूजर्स आसानी से इस बात का पता लगा सकते हैं कि उनके आधार से कौन सा नंबर जुड़ा हुआ है। UIDAI की तरफ जारी किए गए बयान में यह कहा गया है कि यूजर्स इसकी ऑफिशियल वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर या फिर mAadhaar ऐप के जरिए 'वेरिफाई ईमेल/मोबाइल नंबर' फीचर के जरिए इस सर्विस का बेनिफिट ले सकते हैं

अपडेटेड May 02, 2023 पर 9:06 PM
आधार कार्ड को मैनेज करने वाली संस्था यूआईडीएआई (UIDAI) ने मंगलवार को आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को वेरिफाई करने की मंजूरी दे दी है

आधार कार्ड (Aadhaar Card) को मैनेज करने वाली संस्था यूआईडीएआई (UIDAI) ने मंगलवार को आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को वेरिफाई करने की मंजूरी दे दी है। इसे लेकर यूआईडीएआई की तरफ से मंगलवार को एक बयान भी जारी किया गया है। UIDAI ने यह पाया था कि कुछ मामलों में आधार यूजर्स को यह पता ही नहीं था कि उनके आधार नंबर से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक्ड है और कौन सा नहीं।

आधार ओटीपी को लेकर लोगों के मन में थी चिंता

आधार यूजर्स के मन में इस बात की टेंशन रहती थी कि उनका ओटीपी उनके मोबाइल नंबर पर नहीं आ रहा है। अब इस सुविधा के साथ यूजर्स आसानी से इस बात का पता लगा सकते हैं कि उनके आधार से कौन सा नंबर जुड़ा हुआ है। UIDAI की तरफ जारी किए गए बयान में यह कहा गया है कि यूजर्स इसकी ऑफिशियल वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर या फिर mAadhaar ऐप के जरिए 'वेरिफाई ईमेल/मोबाइल नंबर' फीचर के जरिए इस सर्विस का बेनिफिट ले सकते हैं।

आधार कार्ड में ऐसे अपडेट कर सकते हैं अपना मोबाइल नंबर, जानें क्या है इसका पूरा प्रोसेस


क्या है ये सुविधा

इस सुविधा के जरिए आधार यूजर्स यह पता कर सकते हैं कि उनका मोबाइल नंबर या ईमेल उनके आधार कार्ड के साथ लिंक्ड है या नहीं। साथ ही इसके जरिए आधार यूजर्स को इस बारे में सूचना दी जाती है कि उनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है या नहीं। अगर वे अपना मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं तो इसके लिए भी उनको इस पर पूरी जानकारी दी जाएगी।

कर सकते हैं मोबाइल नंबर की जांच

अगर आपका मोबाइल नंबर पहले से ही आधार पर वेरिफाई है तो आपकी स्क्रीन पर इसे लेकर मैसेज शो हो जाएगा। साथ ही अगर किसी को आधार नॉमिनेशन के दौरान दिया गया अपना मोबाइल नंबर याद नहीं है तो आप Myaadhaar पोर्टल या mAadhaar ऐप पर जाकर आधार वेरिफिकेशन सर्विस के जरिए मोबाइल नंबर के आखिरी तीन डिजिट को चेक कर सकते हैं। अगर आप अपने मोबाइल नंबर या फिर ईमेल को आधार से लिंक करने के लिए आप नजदीकी आधार केंद्र पर जा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।