SBI Good News: FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, एसबीआई बैंक ने बढ़ाया इंटरेस्ट रेट

SBI ने फिक्सड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं

अपडेटेड Jan 17, 2022 पर 11:05 AM
SBI बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं

FD interest rates:  प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC के ब्याज दरें बढ़ाने के बाद देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने फिक्सड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। अब ग्राहकों के पहले से ज्यादा ब्याज मिलेगा। FD पर बढ़ी दरें 15 जनवरी 2022 को लागू हो चुकी हैं।

एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी की ब्याज दर में 1 साल से कम की अवधि के साथ 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। अब 15 जनवरी 2022 से  FD पर 5.1% (5% से बढ़कर) का ब्याज मिलेगा। वहीं, वरिष्ठ नागरिक 5.6% (5.5% से बढ़कर) का ब्याज पाएंगे।

एसबीआई की नई एफडी दरें (SBI latest FD interest rates)


07 दिन से 45 दिन की FD पर – 2.9 %

46 दिन से 179 दिन की FD पर – 3.9 %

180 दिन से 210 दिन की FD पर – 4.4 %

211 दिन से एक साल से कम FD पर – 4.4 %

1 साल से दो साल से कम FD पर – 5.1 %

2 साल से लेकर 3 साल से कम – 5.1 %

3 साल से लेकर 5 साल से कम – 5.3 %

5 साल से लेकर 10 साल तक की – 5.4 %

SBI ने बढ़ाया FD पर ब्याज SBI ने बढ़ाया FD पर ब्याज

SBI ने पिछले महीने दिसंबर में भारतीय स्टेट बैंक ने अपने बेस रेट में 0.10 % यानी 10 बेसिस प्वॉइंट्स की बढ़ोतरी की थी। बेस रेट बढ़ाने का मलतब होता है कि गिरती ब्याज दरों का ट्रेंड अब खत्म होने लगा है और भविष्य में इसमें तेजी देखने को मिलेगी।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।