Airtel के इस प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों कस्टमर्स उठा सकेंगे बेनिफिट

Airtel अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद ही शानदार 5G प्लान लेकर आया है। एयरटेल के इस प्लान में ग्राहकों को अनलिनमिटेड डेटा का बेनिफिट मिलेगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसका फायदा पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों ही तरह के कस्टमर्स उठा सकते हैं। भारती एयरटेल (Airtel) ने शुक्रवार को एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि सभी पोस्टपेड कस्टमर्स और 239 रुपये और उससे ज्यादा के डेटा प्लान वाले कस्टमर्स इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं

अपडेटेड Mar 17, 2023 पर 6:57 PM
Airtel के इस प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों कस्टमर्स उठा सकेंगे बेनिफिट

भारत की सबसे बड़ी और प्रमुख टेलिकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल (Airtel) अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद ही शानदार 5G प्लान लेकर आया है। एयरटेल के इस प्लान में ग्राहकों को अनलिनमिटेड डेटा का बेनिफिट मिलेगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसका फायदा पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों ही तरह के कस्टमर्स उठा सकते हैं।

पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों कस्टमर्स को मिलेगा बेनिफिट

भारती एयरटेल (Airtel) ने शुक्रवार को एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि सभी पोस्टपेड कस्टमर्स और 239 रुपये और उससे ज्यादा के डेटा प्लान वाले कस्टमर्स इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। एयरटेल ने पिछले कुछ महीनों के दौरान कई सारे 5जी प्लान को लॉन्च किया है। एयरटेल ने बेंगलुरू में पहला प्राइवेट 5G नेटवर्क भी लॉन्च किया है।

Airtel का 250 रुपये मंथली खर्च वाला प्लान, साल भर चलेगा फोन, SMS, कॉल और डेटा मिलेगा फ्री, आपके 28 दिन के रिचार्ज से है सस्ता


क्या बेनिफिट मिलेंगे इस प्लान में

भारती एयरटेल (Airtel) अपने इस प्लान को 23 मार्च 2023 को लॉन्च करेगा। इस प्लान में ग्राहक चार सिम पर एक महीने के लिए फ्री में सर्विस का बेनिफिट ले पाएंगे। एक्स्ट्रा तीन एड-ऑन कनेक्शन के लिए सिम की कीमत 99 रुपये प्रति सिम तय की गई है। चार पोस्टपेड कनेक्शन के लिए मंथली 696 रुपये खर्च करने होंगे। बता दें कि अगर आप 399 रुपये वाला प्लान लेते हैं तो आपको मंथली 75 जीबी डेटा का बेनिफिट मिलेगा। वहीं 699 रुपये वाले प्लान को लेने पर मंथली 100 जीबी डेटा का फायदा दिया जाएगा। अगर आप 699 रुपये मंथली वाले प्लान को तीन एक्स्ट्रा सिम के साथ चुनते हैं तो इसकी कीमत 996 रुपये प्रति माह हो जाएगी।

अपने इस प्लान को एयरटेल ने किया खत्म

भारती एयरटेल (Airtel) ने इस हफ्ते की शुरुआत में 99 रुपये वाले मिनिमम रिचार्ज प्लान को खत्म कर दिया था और इसे 155 रुपये वाले एंट्री लेवल प्लान के साथ बदल दिया था। एयरटेल के टोटल मोबाइल रेवेन्यू में 99 रुपये वाले प्लान की हिस्सेदारी 7-8 फीसदी है। 99 रुपए के प्लान में 2.5 पैसे प्रति सेकंड की दर से 200 मेगाबाइट डेटा और कॉल की पेशकश की गई थी। इसे अब देश भर में एक असीमित कॉलिंग योजना के साथ बदल दिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।