Airtel ने किया कोच्ची वॉटर मेट्रो स्टेशनों पर 5जी सर्विस देने का ऐलान, यात्रियों को मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा

Airtel ने कोच्ची के वाटर मेट्रो स्टेशनों पर 5जी सर्विस को शुरू करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कंपनी भारत की पहली वॉटर मेट्रो सेवा के यात्रियों के लिए अपनी 5जी सेवा शुरू करने वाली पहली टेलीकॉम ऑपरेटर बन गई है। हाई कोर्ट-वाइपिन टर्मिनलों और वायटिला-कक्कनाड टर्मिनलों के बीच कोच्चि वाटर मेट्रो सेवा का उपयोग करने वाले यात्री इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं

अपडेटेड Jun 17, 2023 पर 10:05 PM
Airtel ने कोच्ची के वाटर मेट्रो स्टेशनों पर 5जी सर्विस को शुरू करने का ऐलान किया है

भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल (Airtel) ने कोच्ची के वाटर मेट्रो स्टेशनों पर 5जी सर्विस को शुरू करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कंपनी भारत की पहली वॉटर मेट्रो सेवा के यात्रियों के लिए अपनी 5जी सेवा शुरू करने वाली पहली टेलीकॉम ऑपरेटर बन गई है। हाई कोर्ट-वाइपिन टर्मिनलों और वायटिला-कक्कनाड टर्मिनलों के बीच कोच्चि वाटर मेट्रो सेवा का उपयोग करने वाले यात्री इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं।

क्या कहा एयरटेल ने

इस मौके पर भारती एयरटेल केरल जोन के सीओओ अमित गुप्ता ने कहा कि यह जलमार्ग सहित हमारे अधिक से अधिक ग्राहकों को तेज 5G गति प्रदान करने की हमारी महत्वाकांक्षा में एक और मील का पत्थर है। उन्होंने इस परियोजना के बारे में भी खुशी जताते हुए कहा कि वे इस परिवर्तनकारी परियोजना में सबसे आगे आकर प्रसन्न हैं जिसमें प्रत्येक उपयोगकर्ता को 5जी सेवाएं प्रदान करना शामिल है।

Airtel का 148 रुपये का स्मार्ट रिचार्ज, मिलता है 15 OTT ऐप्स का फायदा, 30 दिनों तक देखें कंटेंट


3500 से भी ज्यादा शहरों मे मौजूद है एयरटेल 5जी

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार, कोच्चि में वाटर मेट्रो स्टेशनों को शामिल करने के बाद एयरटेल की 5जी सेवा की उपलब्धता अब देश भर के 3,500 से अधिक भारतीय शहरों और कस्बों में है। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि उसने पूरे देश में अपने 5G नेटवर्क पर 10 मिलियन यूनीक कस्टमर्स के मील के पत्थर को पार कर लिया है। एयरटेल ने कहा कि यह मील का पत्थर मार्च 2024 के अंत तक हर कस्बे और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों में 5जी सेवा लाने के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।

कब शुरू हुई थी कोच्ची वॉटर मेट्रो

कोच्ची वॉटर मेट्रो देश की पहली वॉटर मेट्रो सर्विस है। इसकी शुरुआत 25 अप्रैल को हुई थी। इसी दिन पीएम मोदी ने तिरुअनंतपुरम में इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस मेट्रो के जरिए कोच्ची के आस पास के 10 द्वीपों को जोड़ने का काम किया गया है। पहले स्टेप में इसे हाई कोर्ट वाइपिन टर्मिनल और विट्टिला कक्कनाड टर्मिनल के बीच शुरू किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।