Airtel लेकर आया है दो तगड़े मंथली प्लान, अनलिमिटेड कॉल रोज 2 जीबी 5जी डेटा के साथ मिलेगा बहुत कुछ

Airtel अपने ग्राहकों को लिए दो बहुत तगड़े मंथली प्लान लेकर आया है। एयरटेल के इन दोनों ही प्लान्स में ग्राहकों को रोज 2 जीबी 5 जी डेटा, अनलिमिटेड कॉल और इसके अलावा भी बहुत कुछ मिलेगा

अपडेटेड Jan 28, 2023 पर 8:35 PM
Airtel अपने ग्राहकों को लिए दो बहुत तगड़े मंथली प्लान लेकर आया है

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने ग्राहकों के लिए मंथली प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया है। ये प्लान उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं जो मंथली तौर पर रिचार्ज करते हैं। एयरटेल के इन प्लान्स में ग्राहकों को हर दिन के हिसाब से 2 जीबी से तक का डेटा दिया जाएगा। बता दें कि एयरटेल का यह प्लान कॉल और डेटा दोनों के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर शुरू किए गए हैं। इन प्लान की कीमत 359 और 319 रुपये पर मंथ है।

359 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा

एयरटेल के 359 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों तक के लिए है। एयरटेल के इस मंथली प्लान में ग्राहकों को हर महीने अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स का बेनिफिट मिलेगा। 359 रुपये वाले प्लान में रोज के हिसाब से 2 जीबी डेटा मिलेगा। यानी एक महीने में ग्राहक 60 जीबी तक का डेटा यूज कर पाएंगे। इसके अलावा इस प्लान में रोज के हिसाब से 100 मैसेज भी मिलेंगे। इसके साथ ही अगर ग्राहक एयरटल के 359 रुपये वाले प्लान को चुनते हैं तो उनको एयरटेल एक्सट्रीम, 3 महीने के लिए नो कॉस्ट अपोलो 24।7 सर्किल, फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक, फ्री हेलोट्यून्स और विंक फ्री म्यूजिक जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

Airtel लेकर आया 2 नए तगड़े प्लान, 30 दिन तक जितनी मर्जी कर पाएंगे बातें, मिलेगा 60GB का छप्परफाड़ डेटा


कैसा है एयरटेल का 319 रुपये वाला मंथली प्लान

एयरटेल के 319 रुपये वाले मंथली एयरटेल के रिचार्ज की वैलिडिटी भी 30 दिनों की ही है। यानी इस प्लान में भी ग्राहकों को पूरे महीने की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान मे ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल कॉल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स जैसी सर्विसेज मिलेंगी। इस फ्लान में भी ग्राहकों को रोज के हिसाब से 2 जीबी तक का डाटा मिलेगा। यानी 319 रुपये वाले मंथली प्लान में भी ग्राहक मंथली हिसाब से 60 जीबी तक का डाटा यूज कर पाएंगे। इसके अलावा एयरटेल के इस प्लान में भी ग्राहक नो कॉस्ट अपोलो 24।7 सर्किल, फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक, फ्री हेलोट्यून्स और विंक फ्री म्यूजिक जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

एयरटेल दे रहा है 5G स्पीड की सुविधा

एयरटेल के इन प्लान्स में ग्राहकों को 5G स्पीड का लाभ मिलेगा। अगर आपके एरिया में एयरटेल ने 5जी की सर्विस को शुरू कर दिया है तो आप हाई स्पीड इंटरनेट का लुत्फ उठा पाएंगे। फिलहाल दिल्ली NCR, यूपी, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, असम, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड जैसे राज्यों में एयरटेल की 5जी सर्विस की सुविधा शुरू कर दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।