भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने अपने चुनिंदा पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों ही यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा की सुविधा देने का ऐलान किया है। इस सर्विस के बाद ऐसे यूजर्स ब्राउजिंग, स्ट्रीमिंग और अपने पसंदीदा शो को देखने के लिए हाई स्पीड इंटरनेट का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके अलावा एयरटेल अपने कुछ खास प्रीपेड प्लान पर Amazon Prime और Disney+ Hotstar का फ्री एक्सेस भी दे रहा है। आइये जानते हैं एयरटेल के इन प्लान की डिटेल के बारे में।
एयरटेल (Airtel) के इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड 5 जी इंटरनेट डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा आपको इस प्लान में यूजर्स को डिज्नी + हॉटस्टार का एक्सेस भी मिलता है। वहीं यूजर्स को विंक ऐप और इस तरह के कई सारे एक्सेस का बेनिफिट मिलता है।
एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस का बेनिफिट भी मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को एमेजॉन प्राइम मेंबरशिप के साथ साथ एयरटेल एक्सट्रीम ऐप और विंक सब्सक्रिप्शन का फायदा मिलता है।
एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी का बेनिफिट मिलता है। इसमें आपको अनलिमिटेड 5 जी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस का बेनिफिट मिलता है। साथ ही आपको Disney+ Hotstar मोबाइल के 3 महीने के सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ Xstream ऐप, रिवॉर्ड्समिनी सब्सक्रिप्शन, Wynk सब्सक्रिप्शन का बेनिफिट भी मिलेगा।
एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ साथ अनलिमिटेड 5जी इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस का फायदा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को एमेजॉन प्राइम मेंबरशिप और एयरटेल एक्सट्रीम ऐप, विंक सब्सक्रिप्शन और रिवार्ड्समिनी सब्सक्रिप्शन का बेनिफिट मिलेगा।
एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा, कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस का फायदा मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को Disney+ Hotstar मोबाइल का 1 साल का सब्सक्रिप्शन, Apollo 24|7 बेनिफिट और Wynk सब्सक्रिप्शन का फायदा मिलता है।