एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए कॉमन इंटरनेशनल रोमिंग प्लान लॉन्च किया है। ये इंटरनेशनल रोमिंग प्लान 184 देशों के लिए उपलब्ध होंगे और न्यूनतम टैरिफ 133 रुपये रोजाना से शुरू होता है। एयरटेल के इस प्लान का नाम 'वन प्लान टू ट्रैवल एनीवेयर इन द वर्ल्ड' है। इसके अलावा, इन इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स में डेटा बेनिफिट, इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी और 24x7 कॉन्टैक्ट सेंटर सपोर्ट की सुविधाएं शामिल हैं।
