Airtel: अगले 3 दिन में एयरटेल के प्लान हो जाएंगे महंगे, अभी सालाना रिचार्ज कर बचाएं पैसा

अगर आप भी एयरटेल प्रीपेड प्लान के ग्राहक हैं तो एक बार में ही सालाना रिचार्ज कर पैसा बचा सकते हैं।

अपडेटेड Nov 23, 2021 पर 6:31 PM
airtelFB

टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनी भारती एयरटेल ने आपने टैरिफ में 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। ये नई दरें 26 नवंबर से लागू होंगी। ऐसे में अगर आप भी एयरटेल प्रीपेड प्लान के ग्राहक हैं तो एक बार में ही सालाना रिचार्ज कर पैसा बचा सकते हैं। अभी कंपनी का सालाना प्लान 1,498 रुपये का आता है लेकिन 26 नवंबर को यही यही प्लान 1,799 रुपये का हो जाएगा। ऐसे में अभी रिचार्ज कर करीब 300 रुपये बचा सकते हैं।

सालाना प्लान का ये होगा रेट

सालाना प्रीपेड प्लान यानी 365 दिनों की वैधता के साथ वाला1,498 प्रीपेड प्लान अब 1,799 रुपये में मिलेगा। यानी आपका प्रीपेड प्लाना सीधे 300 रुपये बचा सकते हैं। वहीं, अब 2,498 रुपये का प्लान 2,999 रुपये में मिलेगा।


प्रीपेड प्लान का बढ़ाया रेट

अब एयरटेस के वॉइस प्लान जो पहले 79 रुपये से शुरू थे अब 99 रुपये में मिलेंगे। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा 200MB डेटा और 1 पैसा प्रति सेकंड वॉयस टैरिफ जैसे फायदे मिलेंगे।

ये होंगे नये रेट

एयरटेल ने 149 रुपये के प्लान को बढ़ाकर 179 रुपये कर दिया गया है। 219 रुपये के एयरटेल प्लान की कीमत 265 रुपये कर दी है। जबकि, 249 रुपये और 298 रुपये प्रीपेड प्लान की कीमत अब क्रमशः 299 रुपये और 359 रुपये होगी। टेलिकॉम कंपनी की सबसे फेमस 598 रुपये का प्रीपेड प्लान अब 719 रुपये में मिलेगा। एयरटेल ने अपने सभी प्रीपेड प्लान के रेट महंगा कर दिया है।

फेमस प्लान भी हुए महंगे

84 दिनों की वैधता वाले एयरटेल प्रीपेड प्लान की कीमत अब कम से कम 455 रुपये होगी। 598 रुपये के प्रीपेड प्लान की कीमत 719 रुपये होगी और 698 रुपये के प्लान की कीमत 839 रुपये कर दी गई है।

टॉपअप प्लान का भी बढ़ा रेट

अन्य केटेगर जिसमें दाम बढ़ाएं गए हैं उसमें अनलिमिटेड वॉयस बंडल और डेटा टॉप-अप शामिल है। 48 रुपये, 98 रुपये, और 251 रुपये के वाउचर अब 58 रुपये, 118 रुपये और 301 रुपये में मिले जाएगा। सभी प्लान्स में पुराने सभी बेनेफिट्स को रखा गया है सिर्फ प्लान्स के दाम बढ़ा दिये गये हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।