Get App

Airtel अलर्ट: कल महंगे हो रहे हैं एयरटेल के प्रीपेड प्लान, आज ही करा लें रिचार्ज- बच जाएंगे पैसे

कल एयरटेल के एक ही प्लान के लिए 20 रुपये से लेकर 500 रुपये तक ज्यादा चुकाना पड़ेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 25, 2021 पर 3:33 PM
Airtel अलर्ट: कल महंगे हो रहे हैं एयरटेल के प्रीपेड प्लान, आज ही करा लें रिचार्ज- बच जाएंगे पैसे
airtelFBsize

टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनी भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान के रेट बढ़ा दिये हैं। ये नये रेट कल यानी 26 नवंबर से लागू हो रहे हैं। अगर आप भी एयरटेल प्रीपेड प्लान के ग्राहक हैं तो आज ही अपना महीने वाला या सालाना रिचार्ज करा लें ताकि कुछ पैसा बचा सकें। वरना कल एक ही प्लान के लिए 20 रुपये से लेकर 500 रुपये तक ज्यादा चुकाना पड़ेगा।

आज कंपनी का सालाना प्लान 1,498 रुपये का मिल जाएग लेकिन कल 26 नवंबर को यही यही प्लान 1,799 रुपये का हो जाएगा। ऐसे में अभी रिचार्ज कर करीब 300 रुपये बचा सकते हैं।

सालाना प्लान का ये होगा रेट

सालाना प्रीपेड प्लान यानी 365 दिनों की वैधता के साथ वाला1,498 प्रीपेड प्लान अब 1,799 रुपये में मिलेगा। यानी आपका प्रीपेड प्लान सीधे 300 रुपये बचा सकते हैं। वहीं, अब 2,498 रुपये का प्लान 2,999 रुपये में मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें