Akshaya Tritiya 2023: खरीदें डिजिटल गोल्ड, 10 ग्राम सोना लेने पर मिलेगा 500 रुपये का डिस्काउंट, जानें कैसे

Akshaya Tritiya 2023: माना जाता है कि अक्षय तृतीया के मौके पर गोल्ड की खरीददारी से जीवन में सुख और समृद्धि आती है। हालांकि गोल्ड खरीदने के लिए लोग अक्सर जौहरियों की दुकानों पर ही जाते हैं। पर आज कल जमाना ऑनलाइन हो गया है। ऐसे में आप ऑनलाइन भी गोल्ड खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं ऑनलाइन गोल्ड को कहां से खरीदें और इसके फायदे क्या हैं

अपडेटेड Apr 21, 2023 पर 7:26 PM
आप ऑनलाइन भी गोल्ड खरीद सकते हैं

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया का त्योहार आने में अब केवल एक दिन का ही वक्त बचा हुआ है। पूरे देश में 22 अप्रैल के दिन अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के दिन गोल्ड की काफी डिमांड देखी जाती है। इन दिन लोग काफी बढ़ी संख्या में गोल्ड की खरीददारी करते हैं। ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया के मौके पर गोल्ड की खरीददारी से जीवन में सुख और समृद्धि आती है। हालांकि गोल्ड खरीदने के लिए लोग अक्सर जौहरियों की दुकानों पर ही जाते हैं। पर आज कल जमाना ऑनलाइन हो गया है। ऐसे में आप ऑनलाइन भी गोल्ड खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं ऑनलाइन गोल्ड को कहां से खरीदें और इसके फायदे क्या हैं।

डिजिटल गोल्ड

इस अक्षय तृतीया पर आप डिजजिटल गोल्ड की खरीददारी भी कर सकते हैं। भारत में, MMTC-PAMP, Augmont, और SafeGold सभी डिजिटल गोल्ड प्रदान करते हैं। साथ ही आप इसे मोबाइल ई-वॉलेट, ब्रोकरेज कंपनियों और वित्तीय संस्थानों जैसी वेबसाइटों से भी खरीद सकते हैं। आप बाजार जोखिमों से बचने के लिए भी 24 कैरेट, 999.9 शुद्धता वाले सोने में निवेश कर सकते हैं।


सॉवेरिन गोल्ड बॉन्ड (SGB)

सॉवेरिन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजना है। इसमें आप डिजिटल तरीके से गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं। इसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से संचालित किया जाता है। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें सालाना 2.5 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट का फायदा भी मिलता है।

डिजिटल गोल्ड में मिलते हैं ये बेनिफिट

डिजिटल गोल्ड खरीदने में ग्राहकों को फिजिकल गोल्ड से ज्यादा फायदा मिलता है। सबसे खास बात तो यह कि अगर आप इसे सॉवेरिन गोल्ड बॉन्ड योजना के जरिए खरीदते हैं तो आपको इस पर सालाना ब्याज का फायदा मिलेगा। वहीं अगर आप इसके लिए ऑनलाइन मोड में पेमेंट करते हैं तो आपको प्रति ग्राम 50 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। यानी आपको प्रति दस ग्राम पर 500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं इसकी एक खास बात ये भी है कि इसमें आप केवल 1 ग्राम सोना भी खरीद सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।