अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2023) का त्योहार आने में अब केवल एक दिन का ही वक्त बचा है। अक्षय तृतीया एक ऐसा त्योहार जब काफी बड़ी तादाद में लोग सोना खरीदते हैं। ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने से उनका भाग्य और भी अधिक समृद्ध होगा। सोना खरीदने के दौरान अक्सर ही ऐसा देखने को मिलता है कि सबसे ज्यादा डिमांड सोने के सिक्कों की होती है। ऐसे में अगर आप भी इस अक्षय तृतीया पर सोने के सिक्के खरीदना चाह रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।
कहां से खरीद सकते हैं सोने के सिक्के
इस अक्षय तृतीया के मौके पर आप ऑनलाइन ई-टेलर्स, बैंकों, MMTC-PAMP (सोने और चांदी की बिक्री के लिए सरकार द्वारा अधिकृत सार्वजनिक क्षेत्र की संस्था), और कुछ गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों से सोने के सिक्कों को खरीद सकते हैं।
सोने के सिक्कों की प्योरिटी चेक करने के लिए कैरेट और इसकी महीनता दो सबसे अच्छे तरीके माने जाते हैं। सोने की शुद्धता पामने के लिए आम तौर पर कैरेट का इस्तेमाल ही किया जाता है। 24 कैरेट के सोने को सबसे ज्यादा शुद्ध माना जाता है। वहीं 22 कैरेट के सोने में 22 भाग सोने का होता है और दो भाग चांदी या फिर अन्य धातुओं का होता है ताकि इसे गहने बनाने के लिए ज्यादा लचीला और टिकाऊ बनाया जा सकते। जब 24 कैरेट सोना मापा जाता है, तो यह सोने का सबसे शुद्ध प्रकार होता है। इसे प्रति हजार भागों में मापा जाता है।
हॉल मार्क सोने की शुद्धता मापने का सबसे अच्छा और आसान तरीका माना जाता है। सोने की वस्तुओं की शुद्धता और महीनता का बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) हॉलमार्किंग सेंटर में परीक्षण और सत्यापन किया जाता है। सरकार ने 16 जून, 2021 से सभी ज्वैलर्स के लिए केवल हॉलमार्क वाले सोने के आभूषण बेचना अनिवार्य कर दिया है।
सोने के सिक्कों पर पैकेजिंग
सोने के सिक्कों को टैम्पर प्रूफ पैकेजिंग में खरीदे जाने की सलाह दी जाती है। पैकेजिंग करने से जालसाजी, धोखाधड़ी और होने वाले नुकसान से बचने में हेल्प मिलती है।
भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश (RBI) के अनुसार, सोने के सिक्के बेचने वाले व्यक्तियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि यदि आप किसी बैंक से सोने के सिक्के खरीदते हैं, तो बैंक उन्हें वापस नहीं खरीदेगा। यदि आप अपने सोने के सिक्कों को फिर से बेचना चाहते हैं, तो मान्यता प्राप्त जौहरियों की तलाश करें या उन्हें खरीदने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की तलाश भी की जा सकती है। यह भी ध्यान रखें कि अगर आप एक जौहरी से सोने के सिक्के या आभूषण खरीदते हैं और उसे दूसरे को बेचते हैं, तो रिसेलिंग कीमत कम हो जाएगी।
सोने के सिक्कों पर डिनोमिनेशन
ग्राहक अलग अलग ज्वैलर्स और निर्माताओं द्वारा पेश किए जाने वाले प्राइस की एक लंबी रेंज में से किसी एक को चुन सकते हैं। बाजार के आधार पर यह प्राइस रेंज 0.5 ग्राम से लेकर 50 ग्राम तक हो सकती है।
सोने के सिक्कों पर मेकिंग चार्ज
सोने के सिक्के खरीदना आभूषण खरीदने से कम कठिन है। यह आपको झुमके और अंगूठियों जैसे गहनों की तुलना में सस्ती निर्माण लागत के साथ 0.5 ग्राम के न्यूनतम वजन पर सोने का शुद्धतम रूप खरीदने की अनुमति देता है। सोने के सिक्कों की मेकिंग (या मैन्युफैक्चरिंग) फीस आमतौर पर 8% से 16 प्रतिशत तक होती है। दूसरी ओर, आभूषणों के लिए मेकिंग चार्ज आमतौर पर 8% से शुरू होते हैं और शिल्प कौशल के स्तर के आधार पर बढ़ सकते हैं।