Akshaya Tritiya 2023: सोना खरीदते वक्त जरूर रखें इन तीन बातों का ध्यान, हमेशा फायदे में रहेंगे आप

Akshaya Tritiya 2023: ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया के मौके पर गोल्ड की खरीददारी से जीवन में सुख और समृद्धि आती है। हालांकि अगर आप भी इस अक्षय तृतीया के मौके पर गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी है। ताकि आपके साथ धोखाधड़ी ना हो सके

अपडेटेड Apr 21, 2023 पर 7:59 PM
अगर आप भी इस अक्षय तृतीया के मौके पर गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी है

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया का त्योहार आने में अब केवल एक दिन का ही वक्त बचा हुआ है। पूरे देश में 22 अप्रैल के दिन अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के दिन गोल्ड की काफी डिमांड देखी जाती है। इन दिन लोग काफी बढ़ी संख्या में गोल्ड की खरीददारी करते हैं। ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया के मौके पर गोल्ड की खरीददारी से जीवन में सुख और समृद्धि आती है। हालांकि अगर आप भी इस अक्षय तृतीया के मौके पर गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी है। ताकि आपके साथ धोखाधड़ी ना हो सके।

जरूर चेक करें हॉल मार्क

सोना खरीदते वक्त हमारे मन में सबसे ज्यादा टेंशन इस बात की होती है कि हम जो सोना खरीद रहे हैं वो शुद्ध है या नहीं। ऐसे में सोने की शुद्धता को जांचने का सबसे आसान और सटीक तरीका है हॉल मार्क। हॉल मार्क वह प्रक्रिया है जिसके जरिए हम सोने की शुद्धता का पता लगा सकते हैं। सरकार ने भी 1 अप्रैल 2023 से छह नंबरों वाले हॉल मार्क को सभी सोने के गहनों के लिए अनिवार्य कर दिया है। नए नियम के मुताबिक बिना हॉल मार्क के अब सोने के गहने नहीं बेचे जा सकते हैं।

Akshaya Tritiya 2023: कब है अक्षय तृतीया, इस दिन क्यों खरीदते हैं सोना? जानें आपके शहर में गोल्ड खरीदने का कब है शुभ मुहूर्त


सोने के गहनों पर डिजाइन करवाने से बचें

सोने के गहनों पर कई बार लोग अलग अलग तरह की डिजाइन भी बनवाते हैं। इनको बनाने में कई तरह के रंग भी इस्तेमाल में लाए जाते हैं। इन रंगों का वजन भी सोने के गहनों के साथ ही जुड़ा होता है। इसके अलावा अगर आपके गहनों पर अलग अलग तरह के स्टोन लगे हैं तो उसे भी खरीदने से आपको बचना चाहिए। बता दें कि ऐसे में आपके गहनों का वजन बढ़ जाता है और आपको नुकसान झेलना होता है।

मेकिंग चार्ज के बारे में जानना भी है जरूरी

सोने गहने खरीदते वक्त आपको इसके मेकिंग चार्ज के बारे में जानना भी बेहद जरूरी है। कई बार ऐसा होता है कि हमें इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती है और हम ज्यादा भुगतान कर देते हैं। सोने के गहने खरीदते वक्त आप जौहरी से मेकिंग चार्ज को कम कराने पर बात-चीत भी कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।