अगर आप इस महीने ऑनलाइन शॉपिंग करने का मन बना रहे हैं और आपकी लिस्ट में मोबाइल, लैपटॉप या इस तरह के दूसरे सामान हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन (Amazon) अपने ग्राहकों के लिए ग्रेट इंडियन रिपब्लिक सेल (Great Indian Republic) लेकर आ रहा है। यह सेल 15 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक चलेगी। अमेजन प्राइम (Amazon Prime) के मेंबर आज यानी 14 जनवरी से ही इस सेल में हिस्सा ले सकते हैं। इस सेल में आप बंपर डिस्काउंट पर आईफोन जैसे मोबाइल भी खरीद पाएंगे साथ ही इसमें आपको बेहतर कैशबैक भी मिलेगा। आइये जानते हैं पूरी डिटेल।
मोबाइल सहित सभी सामानों पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
अमेजन (Amazon) की ग्रेट इंडियन रिपब्लिक सेल (Great Indian Republic) में मोबाइल सहित बाकी सारे सामान काफी सस्ते डिस्काउंट में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। इस सेल में आप 69,900 रुपये वाले आईफोन 13 (Apple iPhone 13) मोबाइल को केवल 57,749 रुपये में खरीद पाएंगे। इस दौरान आपको डिस्काउंट के साथ साथ बंपर कैशबैक का फायदा भी मिलेगा।
SBI कार्ड धारकों को मिलेगा 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट
अमेजन की इस सेल के दौरान SBI कार्ड धारकों को 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर भी मिलेगा। साथ ही आईफोन 13 की खरीद पर 18,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठाया जा सकता है। बता दें कि अमेजन के साथ साथ फ्लिपकार्ट ने भी अपने ग्राहकों के लिए सेल की घोषणा की है।
Flipkart पर भी शुरू होने वाली है सेल
Amazon के साथ साथ फ्लिपकार्ट (Flipkart) भी 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए सेल लेकर आ रहा है। फ्लिपकार्ट की ये सेल भी 15 जनवरी से सुरू होकर 20 जनवरी तक चलेगी। फ्लिपकार्ट की इस सेल में ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट के साथ ही साथ शानदार कैशबैक भी मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों तो 1000 रुपये तक का गिफ्ट कार्ड भी मिलेगा। इस दौरान एक्सिस बैंक के कार्ड धारकों को 5 फीसदी का इंटेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं ICICI बैंक के ग्राहक सेल में शॉपिंग पर 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा उठा पाएंगे।