Amazon News: दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन इंडिया (Amazon India) से सामान मंगाना अब महंगा हो सकता है। कंपनी ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें इसने सेलर फी में बदलाव के बारे में जानकारी दी है। अधिकतर कैटेगरीज और प्रोडक्ट्स में यह बदलाव अगले महीने 7 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगा। इसके चलते एमेजॉन पर कुछ प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ सकती हैं। अभी सेलर को जितनी भी बार चीजें एमेजॉन के प्लेटफॉर्म पर बेची जाती हैं, इसे इंवेंटरी स्टोरेज, टेक्नोलॉजी, शिपिंग, रिटर्न से जुड़े चार्जेज और सेलर फी चुकाना होता है। कंपनी ने अब नोटिफिकेशन में जो बदलाव किया है, उसके मुताबिक कुछ चीजों की कैटेगरी में बदलाव, लॉन्ग टर्म स्टोरेज फीस और रिफंड फीस को रिवाइज किया गया है। इनमें 18 फीसदी की जीएसटी नहीं शामिल है जो सेलर फीस पर लगेगी। इन सबके अलावा एमेजॉन ने जीरो फी फुलफिलमेंट पॉलिसी को भी हटा दिया है जिसका मतलब है कि 20,000 रुपये से अधिक कीमत वाले स्टैंडर्ड साइज के शिपमेंट के लिए वेट हैंडलिंग शिपिंग फी लिया जाएगा। यह नियम 30 अप्रैल से लागू होगा।
