एमेजॉन पर काफी सस्ते में मिल रहा है Apple MacBook Air, जानें डील और ऑफर की पूरी डिटेल

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म एमेजॉन (Amazon) पर आप एप्पल मैकबुक एयर (Apple MacBook Air) को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। एमेजॉन अपने ग्राहकों के लिए कई सारी शानदार डील्स और ऑफर्स की पेशकश कर रहा है। इन डील्स और ऑफर्स में आप कई सारे सामानों को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि एमेजॉन इंडिया पर आपको एप्पल मैकबुक एयर और दूसरे प्रोडक्ट्स पर क्या डील मिल रही है

अपडेटेड Jul 10, 2023 पर 7:06 PM
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म एमेजॉन (Amazon) पर आप एप्पल मैकबुक एयर (Apple MacBook Air) को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं

अगर आप लैपटॉप लेने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपका मन एप्पल मैकबुक एयर (Apple MacBook Air) लेने का है तो आपके लिए बेहद अच्छी खुशखबरी है। दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म एमेजॉन (Amazon) पर आप इस लैपटॉप को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। एमेजॉन अपने ग्राहकों के लिए कई सारी शानदार डील्स और ऑफर्स की पेशकश कर रहा है। इन डील्स और ऑफर्स में आप कई सारे सामानों को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। इस दौरान आप काफी कम पैसों में खूब सारी शॉपिंग कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि एमेजॉन इंडिया पर आपको एप्पल मैकबुक एयर और दूसरे प्रोडक्ट्स पर क्या डील मिल रही है।

सस्ते में मिल रहा है मैकबुक एयर

एमेजॉन प्राइम डे जो कि 11 से 12 जुलाई तक चलेगा इसमें आप काफी सस्ते में कई सारे सामान खरीद पाएंगे। हालांकि एमेजॉन पर एक दिन पहले ही यानी 10 जुलाई से ही आप इन ऑफर्स और डील्स का बेनिफिट हासिल कर सकते हैं। इन डील्स में आपको एमेजॉन के प्रोडक्ट्स जैसे कि एमेजॉन किंडल और फायर टीवी पर भी काफी शानदार डिस्काउंट मिलेगा। वहीं अगर मैकबुक एयर 2020 की बात करें तो एमेजॉन पर इसकी कीमत 1178 डॉलर यानी 97,322 भारतीय रूपये है। वहीं एमेजॉन पर इस लैपटॉप पर 11 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 1048 डॉलर यानी 86,582 रुपये हो जाती है। बता दें कि यह डिस्काउंट 8 जीबी वैरिएंट वाले मैकबुक पर दिया जा रहा है।

डेबिट कार्ड पर फ्री में मिलता है 5 लाख रुपये तक का लाइफ इंश्योरेंस, जानें किस स्थिति में करा सकते हैं इसे क्लेम


क्या है मैकबुक एयर 2020 के फीचर्स

वहीं अगर इस लैपटॉप के फीचर्स की बात करें तो इसका डिस्प्ले 13.30 इंच का है। इसका रिजॉल्यूशन 2560x1600 पिक्सल का है। इस लैपटॉप में कोर आई 3 का प्रोसेसर दिया गया है। इस लैपटॉप में 8 जीबी का रैम दिया गया है। साथ ही इसमें यूजर्स को 256 जीबी का एसएसडी दिया गया है। इस लैपटॉप में इंटेल कोर आई 3 10th जनरेशन प्रोसेसर दिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।