Get App

अटल पेंशन योजना में 60 साल के बाद कितनी मिलेगी पेंशन? इसके लिए अभी से कितना करना होगा निवेश- जानें नियम

Atal Pension Yojna: कम निवेश में पेंशन की गारंटी के लिए अटल पेंशन योजना एक अच्छा विकल्प है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 18, 2022 पर 4:29 PM
अटल पेंशन योजना में 60 साल के बाद कितनी मिलेगी पेंशन? इसके लिए अभी से कितना करना होगा निवेश- जानें नियम
अटल पेंशन योजना में 60 साल के बाद कितनी मिलेगी पेंशन? इसके लिए अभी से कितना करना होगा निवेश- जानें नियम

Atal Pension Yojna: कम निवेश में पेंशन की गारंटी के लिए अटल पेंशन योजना एक अच्छा विकल्प है। अभी अटल पेंशन योजना के तहत सरकार 60 साल के बाद 1000 से 5000 रुपये महीना पेंशन की गारंटी देती है। सरकार की इस स्कीम में 40 साल तक की उम्र तक का व्यक्ति आवेदन कर सकता है। आइए जानते हैं अटल पेंशन योजना में 60 साल के बाद आपको कितनी पेंशन मिलेगी।

60 के बाद सालाना मिलेगी 60,000 रुपए पेंशन

अटल पेंशन योजना का मकसद हर तबके को पेंशन के दायरे में लाना है। हालांकि, पेंशन निधि विनियामक व विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने सरकार से अटल पेंशन योजना (APY) के तहत अधिकतम उम्र बढ़ाने की सिफारिश की हुई है।

योजना के तहत अकाउंट में हर महीने एक तय योगदान करने पर रिटायरमेंट के बाद 1 हजार रुपये से 5 हजार रुपये मंथली तक की पेंशन मिलेगी। सरकार हर 6 महीने में सिर्फ 1239 रुपए निवेश करने पर 60 साल की उम्र के बाद आजीवन 5000 रुपये महीना यानी 60,000 रुपये सालाना पेंशन की गारंटी सरकार दे रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें