Atal Pension Yojna: कम निवेश में पेंशन की गारंटी के लिए अटल पेंशन योजना बुढ़ापे के लिए अच्छा विकल्प है। सरकार की इस योजना के तहत पति-पत्नी दोनों को फायदा हो सकता है। इस स्कीम में दोनों अलग-अलग निवेश करते हैं तो 10 हजार रुपये महीना मिल सकता है। अभी इस सरकार अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल के बाद 1000 से 5000 रुपये महीना पेंशन की गारंटी देती है। सरकार की इस स्कीम में 40 साल तक की उम्र तक का व्यक्ति आवेदन कर सकता है।
