Bank Holiday: आज 15 जून को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जानें से पहले चेक कर लें लिस्ट

कई राज्यों और शहरों में आज कल 15 जून को बैंक ब्रांच बंद रहने वाली है। बैंक ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक आज खुले हैं या नहीं

अपडेटेड Jun 15, 2022 पर 11:26 AM
आज इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holidays 15 June 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भारत में बैंक छुट्टियों का कैलेंडर जारी करता है। RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर में हर राज्य में होने वाली बैंक छुट्टी की जानकारी होती है। इस कैलेंडर में उन छुट्टियों के बारे में बताया जाता है जिसमें बैंक ब्रांच राज्यों में विशेष तारीखों पर बंद रहते हैं। कई राज्यों और शहरों में आज कल 15 जून को बैंक ब्रांच बंद रहने वाली है। बैंक ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक आज खुले हैं या नहीं।

आज  इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

15 जून- राजा संक्रांति/वाईएमए दिवस/गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन - ओडिशा, मिजोरम, जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।


19 जून- रविवार

22 जून- खारची पूजा- केवल त्रिपुरा में बंद रहेंगे बैंक।

25 जून- चौथा शनिवार

26 जून- रविवार

30 जून- गुरुवार, रेमना नी- केवल मिजोरम में बंद रहेंगे बैंक।

ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा सकते हैं काम

छुट्टियों के दौरान ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, फोन बैंकिंग, यूपीआई के जरिए काम निपटा सकते हैं। अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर काम निपटाना है तो बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेक कर लें।

 

गिफ्ट और इनसेंटिव पर TDS के इस नियम को जान लीजिए, 1 जुलाई से हो जाएगा लागू

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।