Bank Holidays 15 June 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भारत में बैंक छुट्टियों का कैलेंडर जारी करता है। RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर में हर राज्य में होने वाली बैंक छुट्टी की जानकारी होती है। इस कैलेंडर में उन छुट्टियों के बारे में बताया जाता है जिसमें बैंक ब्रांच राज्यों में विशेष तारीखों पर बंद रहते हैं। कई राज्यों और शहरों में आज कल 15 जून को बैंक ब्रांच बंद रहने वाली है। बैंक ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक आज खुले हैं या नहीं।
