Bank Holiday May 2023: मई में 12 दिनों तक बैंकों में नहीं होगा कोई काम-काज, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday May 2023: मौजूदा वक्त में बैंक से जुड़े लगभग सारे काम ऑनलाइन तरीके से ही किए जाते हैं। हालांकि फिर भी कुछ काम ऐसे हैं जिनके लिए बैंक जाना पड़ता है। ऐसे में हमारे लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट से अपडेट होना बेहद ही जरूरी है। ताकि हम बैंक जाने की परेशानी से बचे रहें। मई महीने में पड़ने वाली बैंकिंग हॉलिडे की लिस्ट जारी हो गई है। मई में अलग अलग मौकों पर कुल 12 दिनों तक बैंक बंद रहेगा

अपडेटेड May 01, 2023 पर 2:50 PM
Bank Holiday May 2023: मई महीने में पड़ने वाली बैंकिंग हॉलिडे की लिस्ट जारी हो गई है। मई में अलग अलग मौकों पर कुल 12 दिनों तक बैंक बंद रहेगा

Bank Holiday In May 2023: आज कल बैंक से जुड़ा लगभग हर एक जरूरी काम ऑनलाइन तरीके से ही किया जाता है। लेकिन फिर भी कई सारे काम ऐसे होते हैं जिनके लिए हमें बैंक जाना पड़ सकता है। ऐसे में हमारे लिए बैंकिंग हॉलिडे से अपडेट रहना बेहद ही जरूरी है। बैंक हॉलिडे कैलेंडर को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से जारी किया जाता है। ऐसे में अगर आपको बैंक जाकर कोई भी काम करवाना है तो आपको बैंकिंग हॉलिडे के बारे में पता होना चाहिए। ताकि आप छुट्टी वाले दिन बैंक जाने की दिक्कतों से बचे रहें। आइये चेक करते हैं मई के महीने में पड़ने वाली बैंकिंग हॉलिडे की पूरी लिस्ट।

मई में कितने दिन बैंक रहेगा बंद

मई में अलग अलग मौकों पर कुल 12 दिनों तक बैंक बंद रहेगा। इसमें हर रविवार के साथ हर दूसरे और चौथे शनिवार को होने वाला हॉलिडे भी शामिल है। मई के महीने महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्मिमा, महाराणा प्रताप जयंती और इस तरह के कई सारे मौकों पर बैंकों में काम काज नहीं होगा। यह हॉलिडे अलग अलग जोन में अलग अलग दिन होगा। आइये डालते हैं बैंक हॉलिडे की लिस्ट पर एक नजर।


मई में इन इन मौकों पर बैंक रहेगा बंद

सबसे पहला बैंकिंग हॉलिडे 1 मई को ही होगा। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के मौके पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और त्रिवेंद्रम में बैंकों में हॉलिडे रहेगा। इसके बाद अगला हॉलिडे 5 मई को होगा। 5 मई को बुद्ध पूर्मिमा के मौके पर अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर के बैंकों में काम काज बंद नहीं होगा। इसके बाद 7 मई को रविवार के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेगा।

Airtel के सुनहरे 3 प्लान, कीमत 300 रुपये से कम लेकिन फायदों में हैं हिट, क्या आपने कराये ये रिचार्ज

इन दिनों पर भी बैंक रहेंगे बंद

इसके बाद 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर कोलकाता जोन के बैंक बंद रहेंगे। 13 मई को दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 14 मई को रविवार के दिन भी पूरे देश में बैंक बंद रहेगा। 16 मई को राज्य दिवस के चलते सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। 21 मई को रविवार के चलते बैंकों में हॉलिडे रहेगा। 22 मई को महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर शिमला जोन के बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 24 मई को काजी काजी नजरुल इस्लाम जयंती के मौके पर त्रिपुरा जोन के बैंक बंद रहेंगे। 27 मई को चौथा शनिवार है जिस वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेगा। इसके बाद 28 मई को रविवार को भी पूरे देश में बैंक बंद रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।