Bank Holidays: इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगी बैंक ब्रांच, चेक करें पूरी लिस्ट

Bank Holidays: ज्यादातर राज्यों में बैंक गुरुवार 14 अप्रैल से लेकर रविवार 17 अप्रैल तक बंद रहेंगे।

अपडेटेड Apr 12, 2022 पर 5:38 PM
इस हफ्ते अंबेडकर जयंती, बिहू और बैसाखी जैसे त्योहार हैं जिसके कारण ज्यादातर राज्यों में बैंक 4 दिन बंद रहेंगे।

Bank Holidays: बैंक ब्रांच इस हफ्ते चार दिन बंद रहने वाली है। इस हफ्ते अंबेडकर जयंती, बिहू और बैसाखी जैसे त्योहार हैं जिसके कारण ज्यादातर राज्यों में बैंक गुरुवार 14 अप्रैल से लेकर रविवार 17 अप्रैल तक बंद रहेंगे। 14 से 17 अप्रैल इस महीने का दूसरा लॉन्ग वीकेंड हॉलिडे है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अप्रैल 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्‍ट जारी कर दी है। RBI की लिस्‍ट के मुताबिक  इस हफ्ते अप्रैल में बैंक चार दिन बंद रहने वाले हैं।

अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक (Bank Holidays List April 2022)

14 अप्रैल, गुरुवार – डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष/चैरोबा, बिजू फेस्टिवल/बोहार बिहू- शिलांग और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद रहेंगे।


15 अप्रैल, शुक्रवार – गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू- जयपुर, जम्मू और श्रीनगर को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद रहेंगे।

16 अप्रैल, शनिवार – बोहाग बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।

17 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 21 अप्रैल – गड़िया पूजा- अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

 

RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है। ये त्योहार या छुट्टी खास अवसरों पर निर्भर करते हैं। ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती।

ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा सकते हैं काम

चार दिनों की छुट्टियों के दौरान ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, फोन बैंकिंग, यूपीआई के जरिए काम निपटा सकते हैं। अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर काम निपटाना है तो बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेक कर लें।

राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाला ये स्टॉक Yes Securities को भी है पसंद, जानिए क्या है टारगेट और स्टॉप लॉस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।