Bank Holidays: बैंक ब्रांच इस हफ्ते चार दिन बंद रहने वाली है। इस हफ्ते अंबेडकर जयंती, बिहू और बैसाखी जैसे त्योहार हैं जिसके कारण ज्यादातर राज्यों में बैंक गुरुवार 14 अप्रैल से लेकर रविवार 17 अप्रैल तक बंद रहेंगे। 14 से 17 अप्रैल इस महीने का दूसरा लॉन्ग वीकेंड हॉलिडे है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अप्रैल 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। RBI की लिस्ट के मुताबिक इस हफ्ते अप्रैल में बैंक चार दिन बंद रहने वाले हैं।
