Bank Holidays in October 2022: अक्टूबर में दशहरा, दिवाली, छठ पूजा, भैया दूज, गोवर्धन पूजा जैसे कई बड़े त्योहार हैं। अक्टूबर में इन त्योहारों के कारण बैंक ब्रांच सभी राज्यों में अलग-अलग दिन मिलाकर 21 दिन बंद रहने वाले हैं। इन छुट्टियों में वीकेंड की छुट्टियां भी शामिल है। यानी, इस महीने बैंक कर्मचारियों की छुट्टियों के मामले में लॉटरी लगने वाली है। 21 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं और साथ ही इस महीने बैंक कर्मचारियों को 6 दिन का लॉन्ग वीकेंड हॉलिडे भी मिलने वाला है।
आज 1 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद है बैंक
आज हफ्ते का पहला शनिवार है और आम लोगों के लिए बैंक ब्रांच आज बंद रहेगी क्योंकि आज बैंकों की छमाही क्लोजिंग का दिन है। आज बैंक कर्मचारियों की छुट्टी नहीं है लेकिन आम लोगों के लिए ब्रांच आज बंद रहेगी।
बैंक कर्मचारियों को मिलेगा 7 दिन का लॉन्ग वीकेंड
अक्टूबर के लिए बैंक छुट्टियों की सूची भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जारी कर दी है। आम लोगों के लिए बैंक ब्रांच 21 दिन अक्टूबर में बंद रहने वाली है। हालांकि, बैंक कर्मचारियों के लिए बैंक 20 दिन बंद रहने वाले हैं। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग दिनों पर हैं। ये छुट्टियां राज्यों के छुट्टी के कैलेंडर पर भी निर्भर करती है। इस महीने गांधी जयंती, दशहरा, दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ पूजा, भैया दूज, गोवर्धन पूजा जैसे कई बड़े त्योहार हैं।
कर्मचारियों को मिलेगा 6 दिन का लॉन्ग वीकेंड
बैंक कर्मचारियों को 22 अक्टूबर 2022 यानी महीने के चौथ शनिवार से लेकर 27 अक्टूबर गुरुवार तक का लॉन्ग वीकेंड़ मिलेगा। अगर बैंक कर्मचाारी 28 और 29 अक्टूबर यानी शुक्रवार और शनिवार की छुट्टी लेते हैं तो उन्हें सीधे लगातार 9 दिन की छुट्टी मनाने के लिए मिलेगी।
ये है अक्टूबर 2022 में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 अक्टूबर - बैंक अकाउंट की क्लोजिंग (Half Yearly)
2 अक्टूबर - रविवार और गांधी जयंती छुट्टी
3 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)
4 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (महा नवमी)/आयुधा पूजा/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
5 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
6 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशमी)
7 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशमी)
8 अक्टूबर - दूसरा शनिवार अवकाश और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन)
14 अक्टूबर - ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार
24 अक्टूबर - काली पूजा / दीपावली / दिवाली (लक्ष्मी पूजन) / नरक चतुर्दशी)
25 अक्टूबर - लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा
26 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस
27 अक्टूबर - भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा
31 अक्टूबर - सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य पश्ती डाला छठ (सुबह की अर्ध्य)/छठ पूजा