बैंक ऑफ बड़ौदा के (BoB) के कस्टमर अब यूपीआई भुगतान सेवाओं (UPI Payment Service) के लिए अपने क्रेडिट कार्ड को यूज कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा रुपे क्रेडिट कार्ड भीम, पेटीएम, पेजैप, मोबिक्विक और फ्रीचार्ज जैसे चुनिंदा यूपीआई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक इस सुविधा के जरिए पेमेंट करने और डेली लेन-देन जैसे कामों में काफी आसानी होगी।
