Gold Price Today: सोने के दाम में आई भारी गिरावट, जानें आज क्या रहा 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Price Today: देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली

अपडेटेड Jan 27, 2022 पर 1:37 PM
Gold Price Today: सोने के दाम में आई भारी गिरावट, जानें आज क्या रहा 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Price Today:  देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48,500 रुपये के करीब कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी ने 947 रुपये की गिरावट देखने को मिली। सोना आज 359 रुपये गिरकर 48,502 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 62765 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 48,502 रुपये पर खुला। बीते मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,861 रुपये पर बंद हुआ था। आज दाम में 359 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,308 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,428 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,377 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 2374 रुपये रहा।


चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 62765 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 63,712 रुपये रहा। चांदी में 947 रुपये की गिरावट आई।

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट

मेटल 27 जनवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) 25 जनवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 48502 48861 -359
Gold 995 (23 कैरेट) 48308 48665 -357
Gold 916 (22 कैरेट) 44428 44757 -329
Gold 750 (18 कैरेट) 36377 36646 -269
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28374 28584 -210
Silver 999 62765 63712 -947

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।