Gold Price Today: साल 2022 के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 4 जनवरी को सर्राफा बाजार में गिरावट का दौर रहा। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48000 रुपये के नीचे चला गया। सोना आज 370 रुपये गिरकर 47,963 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी सस्ती होकर 61,462 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 47,963 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,333 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 370 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,771 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43,934 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,972 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,058 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61462 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 62,255 रुपये पर बंद हुआ। चांदी में 793 रुपये की गिरावट देखने को मिली।