Gold Price Today: हफ्ते के पहले दिन और लगातार तीसरे कारोबारी दिन सोमवार 10 जनवरी को सर्राफा बाजार में गिरावट का दौर रहा। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 47500 रुपये के और करीब आ गया है। सोना आज 65 रुपये गिरकर 47,518 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 60,054 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 47,518 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 47,583रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 65 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,328 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43,571 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 35,675 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 27,798 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 60,054 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 59,991 रुपये पर बंद हुआ। चांदी में 63 रुपये की गिरावट देखने को मिली।
IBJA की वेबसाइट पर ये रहे सोने और चांदी के रेट