Get App

Swiggy report : बिरयानी, समोसा और गुलाब जामुन भारतीयों को सबसे ज्यादा पसंद, स्विगी ने जारी किया 2021 का ऑर्डर चार्ट

बंगलुरू स्वास्थ्य के प्रति सबसे ज्यादा सतर्क शहर के रूप में उभरा, इसके बाद लिस्ट में हैदराबाद और मुंबई रहे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 22, 2021 पर 12:45 PM
Swiggy report : बिरयानी, समोसा और गुलाब जामुन भारतीयों को सबसे ज्यादा पसंद, स्विगी ने जारी किया 2021 का ऑर्डर चार्ट
Swiggy के ऑर्डर चार्ट में बिरयानी टॉप पर रही है

Swiggy’s StatEATstics report : हर मिनट 115 बिरियानी के ऑर्डर के साथ, लगातार छठे साल बिरयानी चार्ट में टॉप पर रही है। स्विगी (Swiggy) की छठी एनुअल स्टैटईटस्टिक्स रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। दूसरी तरफ देसी समोसा स्नैक में टॉप पर रहा और उसके बाद पाव भाजी टॉप स्नैक रहे हैं, जो 21 लाख ऑर्डर्स में दूसरा पसंदीदा स्नैक रहा। डिसर्ट की बात करें तो ऐप पर गुलाब जामुन के सबसे ज्यादा ऑर्डर मिले, वहीं रसमलाई दूसरे नंबर पर रही।

एशिया की बात करें तो भारतीय और चायनीज ऑर्डर किए गए टॉप 3 व्यंजनों में शामिल रहे। इसके बात मेक्सिकन और कोरिया रहे।

हेल्थ केंद्रित रेस्टोरेंट के लिए बढ़ी डिमांड

हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक, हेल्थ पर केंद्रित रेस्टोरैंट के लिए ज्यादा डिमांड मिली, क्योंकि स्विगी पर 2021 में हेल्दी फूड के लिए सर्च दोगुनी हो गई और इन रेस्टोरैंट को मिले ऑर्डर में 200 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, बंगलुरू स्वास्थ्य के प्रति सबसे ज्यादा सतर्क शहर के रूप में उभरा। इसके बाद इस लिस्ट में हैदराबाद और मुंबई रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें