Get App

BSNL के 200 रुपये से कम वाले इस प्लान ने कर दिया धमाका, 100 दिन की वैलिडिटी और डेटा, कॉल्स फ्री

BSNL के 197 रुपये के प्लान में 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉल्स का फायदा मिलता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2022 पर 10:31 AM
BSNL के 200 रुपये से कम वाले इस प्लान ने कर दिया धमाका, 100 दिन की वैलिडिटी और डेटा, कॉल्स फ्री
BSNL ने दिया जबरदस्त ऑफर

देश की सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL निजी कपंनियों जैसे Airtel, Vi को टक्कर देने के लिए कई तरह के प्लान्स मुहैया करा रही है। एक ओर जहां दूसरी कंपनियां अपने प्लान्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर रही हैं वहीं, BSNL पिछले कुछ महीनों में बेहतर प्लान लेकर आई है। ऐसे ही BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार प्लान लॉन्च किया है। इसकी कीमत 197 रुपये है। इसमें आपको हर दिन 2GB डेटा समेत 100 दिन की वैलिडिटी दी जी रही है।

इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और फ्री SMS के फायदे दिए जा रहे हैं 197 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 100 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। काफी यूजर्स के लिए यह बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

कंपनी ने इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS का ऑफर दिया है। यह सभी सर्विसेस सिर्फ 18 दिन के लिए हैं। कहने का मतलब यह हुआ कि यूजर्स को वैलिडिटी 100 दिन की मिलती है, लेकिन इसमें सर्विसेस सिर्फ 18 दिन के लिए मिल रही हैं। 18 दिन बाद यूजर्स को 40KBPS की स्पीड से डेटा मिलेगा। फ्री कालिंग की सुविधा खत्म हो जाएगी, लेकिन इनकमिंग कॉल्स आती रहेंगी।

Business Idea: इस बिजनेस में रोजाना होगी 4,000 रुपये की कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

इस प्लान में आपको Zing ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। जब ये बेनिफिट्स एक बार खत्म हो जाएंगे तो आपको सभी बेनिफिट्स के लिए दोबारा से रिचार्ज कराना होगा। आप टॉप-अप भी करा सकते हैं। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि यह उन लोगों के लिए एक परफेक्ट प्लान है जो लोग ज्यादा कॉल रिसीव करना पसंद करते हैं और बहुत ज्यादा डाटा और कॉलिंग का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें