BSNL का ऐसा रिचार्ज प्लान नहीं देखा होगा! सिर्फ 107 रुपये में ढेर सारा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और भी हैं कई सुविधाएं

BSNL के 107 रुपये के रिचार्ज कराने पर 24 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान को BSNL 107 Prepaid Plan नाम दिया गया है

अपडेटेड Jun 26, 2022 पर 2:39 PM
Story continues below Advertisement
BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए बेहतर प्लान लॉन्च किया है।

सस्ते रिचार्ज के नाम पर टेलीकॉम कंपनियों के पास प्लान की एक लंबी लिस्ट मौजूद है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL, जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया में जमकर कॉम्पिटशन बढ़ता जा रहा है। सभी टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को अपने-अपने तरीके से आकर्षित कर रही हैं। इस बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक ऐसा रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। जिसमें यूजर्स को ढेरी साधी सुविधाएं मिल रही हैं। कंपनी ने इस रिचार्ज प्लान का नाम BSNL 107 Prepaid Plan नाम दिया है।

यह प्लान अन्य रिचार्ज प्लान के मुकाबले काफी अलग है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS सुविधाएं मिल रही है। इस प्लान के तहत मुंबई और दिल्ली में MTNL नेटवर्क पर आप Unlimited Voice Calling कर सकते हैं।

जानिए प्लान के फायदे


BSNL के इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की है। इसमें एक दिन में बात करने के लिए 250 मिनट मिलते हैं। इसके खत्म होने के बाद इसे बेस प्लान टैरिफ (Base Plan Tarrif) प्लान के आधार पर रिचार्ज किया जाएगा। इसमें हर दिन 1 GB डेटा मिलता है। इस हिसाब से कुल 24 GB डेटा मिलेगा। MTNL दिल्ली और मुंबई के लिए हर दिन 100 SMS भेज सकते हैं। अगर आप इसे रिचार्ज कराना चाहते हैं तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं। यह प्लान सबसे अधिक बिकता है। इसकी वजह ये है कि इसमें मिलने वाली सुविधाएं काफी अलग हैं।

Jio Recharge Plan: जियो का धांसू मंथली वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान, मिलेगा 1.5GB डेटा रोजाना

197 रुपये का रिचार्ज प्लान

इसी तरह 197 रुपये के रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। इसमें दिल्ली और मुंबई MTNL कॉलिंग भी मिलती है। इसके साथ ही इस प्लान में हर दिन 2GB डेटा मिलता है। ये खत्म होने के बाद डेटा की स्पीड कम हो जाती है। इसमें 100 SMS भी हर दिन मिलते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।