Get App

Business Idea: भारत में है इस प्रोडक्ट की भारी डिमांड, हर महीने होगी 2 लाख रुपये की कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: इस प्रोडक्ट की खेती अभी भारत में शुरू हुई है, लिहाजा इसकी पैदावार बेहद कम है, लेकिन डिमांड बहुत ज्यादा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 23, 2021 पर 6:24 PM
Business Idea: भारत में है इस प्रोडक्ट की भारी डिमांड, हर महीने होगी 2 लाख रुपये की कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: अगर आप बिजनेस करने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको एक ऐसा बिजनेस बता रहे हैं, जिसकी भारत में भारी डिमांड है, लेकिन इसका उत्पादन कम है। मांग को पूरा करने के लिए भारत दूसरे देशों से आयात करता है। यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसके बिना भारत की रसोई (किचन) अधूरा माना जाता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं हींग की। हींग की खेती भारत में नहीं होती थी, लेकिन अब देश में हींग की खेती शुरू हो गई और इसकी शुरुआत हिमाचल प्रदेश से हुई है।

अगर आप भी आज के इस अर्थयुग में बेहतर कमाई करना चाहते हैं तो हींग की खेती के जरिए लाखों रुपये आसानी से कमा सकते हैं। हींग की कीमत इस पर भी निर्भर करती है कि इसे कैसे पैदा किया जा रहा है। भारत में शुद्ध हींग की कीमत अभी करीब 35,000 रुपये से 40,000 रुपये प्रति किलो है। इसलिए वैज्ञानिकों को लगता है कि हींग की खेती से किसानों को जोरदार फायदा होगा।

हींग को ईरान में फूड ऑफ गॉड्स कहा जाता है। दुनिया के कुछ देशों में इसे दवा के रूप में इस्तेमाल होता है। सिर्फ भारत एक ऐसा देश है जहां पर आज भी यह एक मसाले के तौर पर इस्‍तेमाल हो रहा है। दुनिया की 40 फीसदी हींग भारत में प्रयोग की जाती है और किचन में हींग न हो ऐसा असंभव है।

2020 में भारत में शुरू हुई खेती

सब समाचार

+ और भी पढ़ें