Get App

Business Idea: 15,000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, 3 महीने में होगी 3 लाख रुपये की कमाई

Business Idea: यह एक ऐसा बिजनेस है जिसने न जाने कितने लोगों की जिंदगी बदल दी है, बहुत से लोग तुरंत लखपति बन गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 24, 2021 पर 6:10 PM
Business Idea: 15,000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, 3 महीने में होगी 3 लाख रुपये की कमाई

Business Idea: अगर आप बेरोजगारी के दौर से गुजर रहे हैं और मोटी कमाई करने के तलाश में हैं तो हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं, जहां बेहद कम लागत से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इस बिजनेस में सिर्फ आपको एक बार 15,000 रुपये लगाना है, इसके बाद आप 3 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस बिजनेस को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से मदद भी मुहैया कराई जा रही है। हम बात कर रहे हैं तुलसी की खेती ( Basil Cultivation) के बारे में। बाजार में आजकल मेडिसिनल पौधे की जबरदस्त मांग है। इसके लिए आप कांट्रेक्ट पर खेत ले सकते हैं।

मेडिसिनल प्लांट

तुलसी की खेती मेडिसिनल प्लांट के तहत आती है। मेडिसिनल प्‍लांट (Medicinal Plant) की खेती के लिए न तो बड़े खेत की जरूरत है और न ही बहुत अधिक निवेश करने की। इस तरह की खेती के लिए अपना खेत होना भी जरूरी नहीं है। इसे आप कॉन्ट्रैक्ट पर भी ले सकते हैं, आजकल कई कंपनियां कॉन्ट्रैक्ट पर Medicinal Plant की खेती करा रही है। इनकी खेती शुरू करने के लिए आपको कुछ हजार रुपए ही खर्च करने की जरूरत है, लेकिन कमाई लाखों में होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें