Get App

Business Idea: नौकरी से ज्यादा जीरे की खेती में करें लाखों रुपये की कमाई, जानिए पूरी डिटेल

Business Idea: देश का 80 फीसदी से अधिक जीरा गुजरात और राजस्थान में उगाया जाता है। 5 एकड़ में जीरे की खेती से करीब 2 लाख रुपये की कमाई हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2022 पर 8:23 AM
Business Idea: नौकरी से ज्यादा जीरे की खेती में करें लाखों रुपये की कमाई, जानिए पूरी डिटेल
जीरे की खेती करके बन सकते हैं लखपति

Business Idea: कोरोना काल के दौर में बहुत से पढ़े लिखे लोग खेती की ओर रूख कर रहे हैं। अगर आप भी खेती के जरिए अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसे प्रोडक्ट का नाम बताएंगे, जिसकी साल भर डिमांड बनी रहती है।

आज हम आपको बता रहे हैं जीरा की खेती (Cumin Farming) के बारे में । भारत के सभी रसोई घरों में जीरा आमतौर पर पाया जाता है। जीरे में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं, जिसकी वजह से इसकी मांग दोगुना हो जाती है।

आइये जानते हैं जीरा की खेती के बारे में

जीरे की खेती के लिए बलुई दोमट और दोमट मिट्टी बेहतर मानी जाती है। ऐसी मिट्टी में जीरे की खेती आसानी से की जा सकती है। बुआई से पहले यह जरूरी है कि खेत की तैयारी ठीक ढंग से की जाए। इसके लिए खेत को अच्छी तरह जोतकर उसे अच्छी तरह भुरभुरा बना लेना चाहिए। जिस खेत में जीरे की बुआई करनी है, उस खेत से खरपतवार निकाल कर साफ कर लेना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें