Get App

Business Idea: घर की छत पर शुरू करें यह बिजनेस, पहले महीने से ही शुरू हो जाएगी मोटी कमाई

Business Idea: घर की छत पर मामूली निवेश करके ऐसे बिजनेस के जरिए बंपर कमाई की जा सकती है। छत पर ही टेरेस फार्मिंग, सोलर पैनल, मोबाइल टॉवर जैसे तमाम बिजनेस शुरू किए जा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2022 पर 8:57 AM
Business Idea: घर की छत पर शुरू करें यह बिजनेस, पहले महीने से ही शुरू हो जाएगी मोटी कमाई
घर की छत को किराए पर देकर भी बंपर कमाई की जा सकती है।

Business Idea: अगर आप घर बैठे बिजनेस करने की तलाश में हैं तो आपको यहां-वहां भटकने की जरूरत नहीं है। आप अपने घर की छत पर ही मोटी कमाई वाला बिजनेस शुरू कर सकते हैं। यह ऐसा बिजनेस हैं, जिसे मामूली निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है। इसमें घाटा लगने के चांस बेहद कम हैं और आपकी हर महीने बंपर कमाई होगी। यानी कोरोना काल के इस दौर में आप घर से बाहर निकले बिना अच्छी कमाई कर सकते हैं।

घर की छत पर टेरेस फार्मिंग, सोलर पैनल, मोबाइल टॉवर, होर्डिंग्स और बैनर जैसे तमाम बिजनेस शुरू कर सकते हैं। छत को किराए पर देकर भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों तक में ऐसे बिजनेस शुरू किए जा सकते हैं।

टेरेस फार्मिंग ( Terrace Farming Business )

सबसे पहले टैरेस फार्मिंग (Terrace Farming) के बारे में बात करते हैं। इसका मतलब होता है छत पर खेती करना। अगर आप बड़े घर में रहते हैं और आपके पास एक बड़ी छत है तो आप अपनी छत पर खेती करके आसानी से पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको छत पर पर पॉलीबैग में सब्जियों के पौधे (Vegetable Plants in Polybag) लगाने होंगे। टेरेस गार्डनिंग (Terrace Gardening) का कॉन्सेप्ट जगह पर निर्भर करता है। ड्रिप सिस्टम से इसकी सिंचाई की जा सकती है। इस बात का ध्यान रखें कि आपकी छत पर अच्छी धूप आती हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें