Business Idea: आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जहां आप अपनी घर में खाली पड़ी छत का इस्तेमाल कर सकते हैं और इससे लाखों रुपये की कमाई भी कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं सोलर पैनल (Solar Panel) बिजनेस के बारे में। इसे कहीं भी लगाया जा सकता है। आप अपनी छत पर इसे लगाकर बिजली बना सकते हैं और बिजली विभाग को सप्लाई कर सकते हैं। इससे आपको मोटी कमाई होने के पूरे आसार है। इसकी वजह ये है कि शहर हो या गांव, बिजली की डिमांड दिनों दिन हर जगह बढ़ती जा रही है। सोलर पैनल लगाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से 30 फीसदी सब्सिडी भी मिलती है और इसमें करीब 1 लाख रुपये का खर्च आता है।
