Business Idea: कोरोना काल में बहुत से लोगों को अपनी जॉब से हाथ धोना पड़ा है। कई लोगों को तो कमाई के लिए दूसरे सेक्टर में भी हाथ अजमाना पड़ा। आप भी अगर किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं, जिसमें हर दिन बंपर कमाई हो तो हम आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। यह केले के चिप्स का बिजनेस है। इसे बेहद मामूली निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है। इसमें हर दिन आपकी मोटी कमाई होने की पूरी संभावना है।
