Business Idea: घर बैठे इन 3 तरीकों के पत्तों से करें लाखों रुपये की कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: केले, साखू और पान के पत्ते से बंपर कमाई की जा सकती है। केले के पत्ते से प्लेटें बनाई जाती हैं। दक्षिण भारत में आज भी लोग इन प्लेट्स में खाना खाते हैं

अपडेटेड Jun 10, 2022 पर 9:03 AM
केले, साखू और पान के पत्तों से करें बंपर कमाई

Business Idea: भारत में कई तरह के पत्तों का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है। जैसे केले के पत्ते, साखू के पत्ते, पान के पत्ते। देश के कई हिस्सों में यह रोजगार का भी एक बहुत बड़ा साधन है। इन पत्तों के कारोबार से अच्छी कमाई की जा सकती है। अगर केले के बारे में बात करें तो अभी तक भारत में सिर्फ केले के फलों का इस्तेमाल होता था। दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में केले के पत्तों में खाना भी परोसा जाता है।

शुरू करें इन पत्तों का बिजनेस

केले का पत्ता


केले का पत्तों का पूजा में भी इस्तेमाल होता है। इसके जरिए पैसे भी कमाए जा सकते हैं। केले के पत्तों से प्लेट्स बनाई जाती है। दक्षिण भारत में तो लोग इसमें खाना भी खाते हैं। ऐसे में इसकी मांग में इजाफा बना रहता है। इससे एक वर्ग को रोजगार भी मिला हुआ है।

साखू का पत्ता

साखु का पेड़ आमतौर पर पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है। लेकिन यह उत्तर भारत के लगभग सभी जंगलों में पाया जाता है। यह काफी लंबा होता है और इसके पत्ते चौड़े होते हैं। इसकी लकड़ी भी काफी महंगी बिकती है। इसके पत्ते से लेकर जड़ तक काफी महंगे बिकते हैं। साखू के पत्ते को तोड़कर शादी में भी इस्तेमाल होता है। इसके साथ ही खाना खाने और कई तरह के सामान बनाने में भी इस्तेमाल होता है। साखू के पत्तों से भी मोटी कमाई की जा सकती है।

Business Idea: नौकरी के साथ सिर्फ 15 मिनट निकालना है टाइम, हर महीने होगी बंपर कमाई

पान का पत्ता

पान को अमूमन सभी लोग जानते हैं और इसका प्रयोग भी करते हैं। इसको लोग खूब खाते भी हैं। चाहे वह उत्तर हो या दक्षिण सभी जगह इस पत्ते के दीवाने हैं। पूजा के सभी कामों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसके बिना पूजा पूरी नहीं हो सकती है। इसकी खेती कई राज्यों में होती है। पान की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार सब्सिडी भी मुहैया कराती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।